मैंने जो गलतियां की, आप वो मत करना,
मैं चूका था, आप खुद की संपर्णू देखभाल करते रहना
निदकं समीप रखना, अपनी खामियों को सुधारना
आचरण का आंकलन रोज जरूर करना
गपशप, समय की बर्बादी और दिखावे से दूर रहना
जरूरत से ज्यादा कुछ भी ना हो
जरूरी होता है वर्जिश, आराम और खान-पान को भी नियंत्रण में रखना
गतिविधियां जो मायना रखती हैं ध्यान उन्हीं पर देना
समय मिले तो डेरियस फोरौक्स की पुस्तक ”फोकस ओन व्हाट मैटर्स पढ़ना (1)
लोगों की जितनी हो सके मदद करना पर उनकी मश्किुलों को ओढ़ मत लेना
अपने कर सकते हैं अपमान व दे सकते हैं पीड़ा
सह लेना इसे एक हद तक, उन्हें माफ करते रहना
कोशिश अवश्य करना उनसे जुड़े रहने की
मामला बिगड़ने से तो पड़ सकता है पछताना ।
हिचकिचाना मत, अनचिुत का प्रतिकार करने में,
रहना अंधविश्वासों से दूर, विश्वास रखना खुद के सत्कर्मों और भगवान में,
धर्म पूजा-पाठ का दिखावा ना हो
ध्यान व इबादत अवश्य करना अपने घर के कोने में
धर्म का दिखावा करने वालों से दूर रहना
ऐसे लोग अनभिज्ञ होते हैं, धर्म के मर्म के बारे में
बदलाव जीवन का नियम है, देर ना करना सही बदलाव करने में ।
संदर्भ
- FOCUS ON WHAT MATTERS by Darius Foroux, Penguin books, 2023, ISBN10987654321
लेखक – लेफ्टिनेंट जनरल (डॉक्टर) शिवराम मेहता, सेवानिवृत
Leave a Reply