(2010-2025)

एक ही योजना बनाई थी जो नहीं हुई कामयाब,

भयंकर गलती कर बैठा था, नहीं रखा था विकल्प

विकल्पों का ध्यान नहीं रखने से विफल होते हैं कई साहब ।

झटका लगते ही सुधरा, सेवानिवृति के दूसरे ही दिन से,

अहसास हुआ पूरा विश्व खड़ा है मेरी मदद करने को

मैं निकला था रामकृष्ण मिशन की ओर सेवा करने के इरादे से

मिले वहां स्वामी हृदयानंद जो तलाश रहे थे एक चिकित्सक (1)

दे दिया काम स्वैच्छिक मेडिकल सेवा का करके स्वागत हृदय से ।

बना हुआ हूॅं आज भी मिशन का हिस्सा उनके इस नेक काम में,

खुलती है आँखें, मिलती है शांति जब सेवा हो श्रद्धा व सबूरी से

शुरू किया काम मेरे जन्म क्षेत्र के जैन अस्पताल में (2),

पता लगा, कितना बेहाल है गरीब तबके वाले बीमारों का

बना दिया गया संरक्षक, ‘SREE’ फाउंडेशन का भिलाई में (3) ।

वहां अवसर मिला नौजवानों को कौशल कला सिखाने का,

काबिल व कार्यकर्ता और ही थे, देखो उनका बड़प्पन (3)

मिला जिम्मा वरिष्ठ नागरिकों को इलाज देने का (4.5)

यहां पता चला बुढ़ापे की मजबूरियों का

देखा दर्द उन लोगों का जिनके बच्चे हैं विदेश में

कुछ ऐसे भी हैं जिनके बच्चे हैं इसी देश में, पर हैं बड़े …

मौका मिला बेसहारा और मानसिक रोगियों की मदद का (6)

गुप्ता जी के ‘सेवा सदन’ में होती है सच्ची सेवा (6)

शुक्रगुजार हूं तिलोनिया वाले पद्मश्री संजीत राॅय (बंकर) का (7)

अनेकों रचनात्मक कार्य कर रहे हैं समाज के लिए बंकर जी

अवसर दिया इन्होंने मुझको उनके साथ जुड़ने का

मिलता है यहां साधारण लोगों की प्रतिभा और क्षमताओं को सम्मान

है यहां समूह हर तबके के गजब ऊर्जावान इंसानों का

यही मिले मेरे अजीज निखिल डे जैसे दोस्त महान (8)

लाजवाब बहुमुखी सेवा कर रहे हैं इस संस्था वाले

सदैव आभारी रहूंगा रमन मैग्सेसे विजेता अरुणा रॉय का (9)

मजदूर किसान शक्ति संगठन व लोकतंत्रशाला है अरुणा जी की देन बेमिसाल (9)

सूचना का अधिकार (RTI) लाने में अहम योगदान था अरुणा जी की टीम का ।

निठ्ठली सरकारों के खिलाफ यह संस्था करती है शांतिमय आंदोलन

अतुल्य उदाहरण है कैसे मिटाया जाता है झूठा गुरूर लोकतांत्रिक संस्थाओं का ।

MKSS टीम, आम जनता के साथ करती है सरकार से दो-दो हाथ (8,9)

अक्सर झुक जाते हैं तानाशाह देख कर आम जनता का विरोध

कोशिश रही है मेरी भी सेवा करने वालों को देने का थोड़ा साथ

धन कमाने के अवसर भी आए पर पैसों का प्रलोभन नहीं था

हकीकत नहीं भूला किसान का बेटा फौज में छोटा-मोटा डॉक्टर बना था ।

संदर्भ

  1. स्वामी हृदयानंद जी, सचिव (01 अगस्त 2010)
    रामकृष्ण मिशन, गौतम मार्ग, सी स्कीम, जयपुर (*)
  2. जैन औषधालय, किशनगढ़-रेनवाल, जिला जयपुर
  3. SREE FOUNDATION (Society for Rural Education and Empowerment) Bhilai, Registration No 3423 , Chhattisgarh State, Secretary – Shri BK Sikdhar (Mobile: +91-9717138457)
  4. डॉक्टर भूपेंद्र सिंह जी (IPS) (Mobile: +91-9414095700)
  5. डॉ. बजरंग लाल जी शर्मा (RAS) (Mobile: +91-9414005072)
  6. श्री शंकर सेवा धाम संस्थान, 52 फीट हनुमान मंदिर के पीछे, आगरा रोड़, जयपुर 302031, संस्थापक अध्यक्ष – श्री प्रहलाद गुप्ता (Mobile: +91-9414023740)
  7. श्री संजीत राॅय (Bunkar), TILONIA, AJMER, RAJASTHAN , 305816
  8. श्री निखिल डे – एक मजबूत धुरी, देव डूंगरी और तिलोनिया की (Mobile: +91-9910421260)
  9. अरुणा रॉय, Majdoor Kissan Shakti Sangathan(MKSS), Village Devdungri, Post-Barar, District – Rajsamand, 313341, Rajasthan

(*)स्वामी विवेकानंद के 150वे जन्मदिवस पर
तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सरकार ने, 100 करोड रुपए बेलूरमठ (कोलकाता) को दिए थे, उसी के अंशदान से रामकृष्ण मिशन, जयपुर द्वारा 150 गर्भवती महिलाओं और बच्चों की मेडिकल जांच व इलाज, जयपुर की झुग्गी झोपड़ी में जाकर, मैंने और‌‌ स्वामी एकनिष्ठानंद (शिबू महाराज) ने 2 वर्ष की थी ।