समय नहीं रुकता किसी के लिए, रहता निरंतर गतिमान,

हर क्षण है बेशुमार कीमती, है धन से भी ज्यादा मूल्यवान

इसका बेहतरीन प्रबंधन रखेगा आपकी हर क्षेत्र में शान।

करना इसका निवेश सोच-समझकर,

अगर खो दिया आलस्य व व्यर्थ के कामों में,

तो नहीं आएगा वापस लौट कर।

समय की बर्बादी की सजा मिलती है जबरदस्त,

कदर करना हर पल की

वरना हो जायेगा जीवन समय से पहले ही अस्त

जितनी करोगे इसकी इज्जत उतना ही रखेगा आपको मस्त।

पल-पल बहती जीवन धारा, कम हो रही है सांसें नित्य,

कोई नहीं रोक सका इस क्रिया को

करलो हर पल को अपना, यही है परम सत्य।

जो कुछ है बस यही है आज वाला पल,

किसी को पता नहीं, होगा या नहीं आने वाला कल

काल का क्या भरोसा, कभी भी छीन लेगा अगला पल।

उचित कार्य के हर पल है सुअवसर,

तुरंत शुरू हो जाना, मत करना शुभ मुहूर्त का इन्तजार

तालम-टोल करने से जरूर रह जायेगी कोई न कोई कसर

समय के बेहतर उपयोग से ही सुधरेगा हमारा जीवन स्तर।

बच्चों, मौज-मस्ती है जरुरी, पर रोज समय देना अपने हुनर को,

सफलता मिलेगी उन्ही को, जिन्होंने समय पर समझा समय को

वयस्कों व बुजुर्गों को क्या कहूँ आप तो जानते हैं इस सत्य को

त्यागो आलस्य को, बदलो खुद व दुनिया को।

दिनभर का समय प्रभु ने सबको दिया बराबर बिना भेदभाव,

गलत प्रबंधन से हम उत्त्पन्न कर लेते हैं इसका अभाव।

व्यर्थ में गवायें समय का जरूर रहेगा आजीवन खेद,

जिसने समझी समय की महिमा व जान लिया इसका भेद

उसके लिए कुछ नहीं नामुमकिन, वह तो कर सकता है आसमां में छेद।

ले. जनरल (डॉ.) शिवराम मेहता (रिटायर्ड)