(सतर्कता और अनुशासन से ख़ुशी मिलेगी)
कार्य कोई भी छोटा – बड़ा नहीं होता, लगन से मेहनत करना,
धंधा चुनना अपनी क्षमता और स्वभाव व मन के अनुसार,
प्रतिष्ठा अवश्य मिलेगी काम अच्छे से करते रहना ।
बेईमानी और काम-चोरी से खतरे में पड़ेगी आपकी नौकरी,
करते रहना अपने काम में सुधार और देखते रहना उसमें कमियाॅं
मुश्किलें आ सकती है जब करोगे ईमानदारी से धंधा व चाकरी ।
होते हैं ट्रांसफर मिलती है नई तरह की जिम्मेदारियां,
जानना और लेना पड़ता है नई टीम को अपने साथ
करनी पड़ती है हासिल नई तरह की जटिल जानकारियाॅं ।
कितने भी कष्ट हो, अडिग रहना अपने सत्य के पथ पर,
देर सवेर ही सही, जीत अवश्य मिलेगी और पहुंचोगे शिखर पर ।
अवसर कम हो रहे हैं सरकारी व कॉर्पोरेट की नौकरियों में,
भ्रष्ट नेता व सरकारें अक्सर देती है नौकरियां सिर्फ अपने करीबियों को
फायदा हो सकता है अगर रखोगे रुचि पुश्तैनी पेशे में
इन कामों से रख सकोगे अपनी आजादी बरकरार
छा गए हैं ड्रोन व रोबोट्स बहुत से धंधों में ।
आने वाले वक्त में रोजगार सेक्टर में होगी बहुत उथल-पथल,
फायदा उन्हीं को होगा जो रखेंगे जमाने के अनुरूप खुद को
जुड़कर कंप्यूटर व कृत्रिम बुद्धि से निखारना अपना कौशल ।
नहीं होता है जीवन में शॉर्टकट, कमी मत रखना मेहनत करने में,
नौकरियाॅं तो मिलती रहेगी जो होंगे सक्षम आधुनिक क्षेत्रों में
नए-नए काम बहुत होंगे जग में, नहीं है जरूरत निराश होने की
कस लेना अपनी कमर, लाकर बदलाव अपनी सोच व दक्षता में ।
नहीं होते हैं कर्मठ, वफादार व ईमानदार कार्यकर्ता दुखी,
अवश्य कर लेते हैं अपना भरण – पोषण आसानी से
हो सकता है वे नहीं पहुंचे शीर्ष पर, लेकिन रहते हैं सदैव सुखी ।
लेखक – लेफ्टिनेंट जनरल (डॉक्टर) शिवराम मेहता, सेवानिवृत
Leave a Reply