सही जीवन शैली एवं वजन नियंत्रण में रखकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं
भोगते हैं अनेक बीमारियां हम हमारी लापरवाही से,
छोटी-छोटी सावधानियां जरूर बचाती है कई बीमारियों से
हां, कुछ को भोगना पड़ सकता है हर सतर्कता के उपरांत भी
रोका जा सकता है इनमें से भी कई को नियमित स्क्रीनिगं व हेल्थ चेकअप से
जागरूक रहना होगा हर पल, हर जगह व हर हालत में
अनेकों बीमारियों का खतरा कम होता है अगर आप खशु रहते हैं मन से
सही खान पान, नियमित वर्जिश व सकारात्मक मानसिक रुझान रखना हरदम
नियंत्रण में रख पाओगे कई शारीरिक व मानसिक बीमारियां योग और ध्यान के कवच से
बचाव जरूर होता है नियमित आवश्यक टीका लगाते रहने से
जरूर बचना, नशा – पता व गलत आदतों से
दूर रहना जंक फूड से, चीनी और नमक भी कम खाना
ताकि बच सको केंसर व अन्य कई व्याधियों से ।
वर्तमान में मोटापे और मधुमेह ने जकड़ रखा है पूरे देश को,
इसकी रोकथाम जरूरी है वरना झलने पड़ेंगे खतरनाक परिणाम सबको
देश की चिकित्सा प्रणाली पहले से ही बहुत चरमराई हुई है
उम्मीदें मत रखना औरों से, भूले तो नहीं हो कोरोना काल को ।
टिक गए थे सबके घुटने एक छोटे से कोविड वायरस के आगे,
महामारियां आगे भी आएगी याद रखना इस तथ्य को
एकजटु विश्व ही टिक सकेगा इन स्वास्थ्य चुनौतियों के आगे ।
इनसे निपटने की तैयारी व उपचार में अधिक निवेश करना होगा,
अच्छे प्रशिक्षित, कुशल व दक्ष स्वास्थ्य कर्मी बचा पाएंगे हमको
भ्रामक जानकारी, टोटकों और छद्म विज्ञान से दूर रहना होगा ।
लेखक – लेफ्टिनेंट जनरल (डॉक्टर) शिवराम मेहता, सेवानिवृत
Leave a Reply