भूख – जायज, नाजायज , अजीबो-गरीब व अनेक तरह की,
रुलाती शिशुओं व गरीबों को ,अच्छी भूख निशानी सेहत की
बेशुमार भूख निशानी मधुमेह की ।
खाना थोड़ा कम रहोगे तंदुरुस्त,
मोटापे ने घेर लिया तो हो जाओगे हर क्षेत्र में पस्त ।
जरूर बच के रहना स्थूलता की महामारी से
आपकी तोंद जगाएगी भूख कई भटके हुए चिकित्सकों की,
तोंद जरूर कम करेगी रकम आपकी तिजोरी की ।
सत्ता, कामना व जमाखोरी की भूख धकेलती विनाश की ओर,
होती यह अहंकार व लालच से भरपूर
सर्वनाश कराती है व मचाती हाहाकार चारों ओर ।
षड्यंत्रकारी नेता व अफसरों की भूख व लालच होता सबके लिए घातक,
महाविनाश करते आए हैं ऐसे प्रलोभी आज तक
मत देना इनका साथ, यह न रहेंगे व न रहने देंगे चैन से अंतिम सांसों तक ।
सदा बचना पापी व लालचियों के चंगुल से
ताकि रह सको इस दुनिया में ऐशो आराम से ।
लेखक – लेफ्टिनेंट जनरल (डॉक्टर) शिवराम मेहता, सेवानिवृत
Leave a Reply