खुशियों के साथ जश्न मनाना, यह है पहला मील का पत्थर,
हासिल करते रहना ज्ञान का भंडार और नए शौक तलाशना
अधेड़ हो पर हौसला कम ना हो ताकि रह सको आगे भी बेहतर ।
खुद और औरों को माफ करने की क्षमता बरकरार रखना,
बेतुकी इच्छाओं और गुस्से को जरुर नियंत्रित करना
पैसे, रुतबे और शरीर पर घमंड भूल कर भी मत करना ।
सही खानपान, व्यायाम व ध्यान आपको आगे भी रखेगा स्वस्थ,
प्रकृति की देखभाल व उससे जुड़ाव रखेगा आपको तंदुरुस्त ।
अगर नहीं है आदत व्यायाम की तो अब जरूर डाल लेना,
वरना अवश्य थक जाओगे अस्पतालों के चक्कर लगा-लगा कर
रखना सकारात्मक सोच, सीख लेना मिलजुल कर रहना
आपने कई उपहार बांटें हैं आगे भी सही निर्णय लेते रहना
खुशी का दिन व माहौल है मायूस नहीं करूंगा आपको
इतराना मत, अब हर वर्ष स्वास्थ्य जांच अवश्य कराते रहना ।
लेखक – लेफ्टिनेंट जनरल (डॉक्टर) शिवराम मेहता, सेवानिवृत
Leave a Reply